A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

   फोटो-फाईल फोटो मृतका संगीता

संवादाता राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। परिवार के साथ सो रही महिला ने देररात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, तडके जब पति सहित बच्चों ने देखा तो हडकंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles

बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम सायर निवासी संगीता(40) पत्नी इंद्रपाल ने आधी रात के बाद जब घर के सब लोग सो गए तो फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह चार बजे जब पति इंद्रपाल ने देखा तो संगीता मृतक अवस्था में फंदे पर लटकी हुई थी जिसके बाद इंद्रपाल सहित पडोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।मृतका अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को रोता बिलखता छोड गई है घर में हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और रो रो कर बुरा हाल है।इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि शव का पंचायत नामा भरने की कार्यवाही की जा रही है और पोस्टमार्टम कराया जाऐगा फिर भी अगर तहरीर आती है तो कार्यवाही की जाएगी।

 

Show More
Back to top button