A2Z सभी खबर सभी जिले की

पीआरडी जवानों को मिलेगा 20 लाख का दुर्घटना बीमा

अलीगढ़ न्यूज

युवा कल्याण विभाग और एक्सिस बैंक के बीच हुआ समझौता

बच्चों की पढाई के लिए मिलेगी 08 लाख की सहायता राशि

अलीगढ़ 12 सितम्बर 2025 सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रान्तीय रक्षक दल के जवान (पीआरडी) अब निडर होकर अपनी ड्यूटी कर सकेंगे ड्यूटी के दौरान कोई अनहोनी होने पर जवानों को बीस लाख की दुर्घटना बीमा प्रदान की जाएगी। इसके लिए युवा कल्याण विभाग ने एक्सिस बैंक के साथ समझौता किया है।

Related Articles

प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ड0 राष्ट्रवर्धन लोधी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि जिले में कुल 251 पीआरडी जवान कार्यरत हैं। जवानों की ड्यूूटी थानों से लेकर यातायात संचालन और अन्य जगहों पर लगाई जाती है। अभी तक पीआरडी जवानों को कोई बीमा कवरेज नहीं था। काफी समय से जवान इसकी मांग कर रहे थे। कुल दिन पहले युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के महानिदेशक और एक्सिस बैंक के बीच समझौता हुआ इसके तहत पीआरडी जवानों को अब कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। उनका शून्य बैलेंस पर एक्सिस बैंक में वेतन खाता खोला जाएगा। साथ ही जवानों को बीस लाख की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और स्थाई दिव्यांगता कवर दिया जाएगा। उनके बच्चों की पढाई के लिए अलग से 08 लाख की सहायता राशि भी मिलेगी। यह सुविधा उन्हीं जवानों को मिलेगी जिनकी विभागीय पोर्टल पर डाटा लॉक्ड है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!