A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

मौदहा के मीरा तालाब नवीन पर्ती की भूमि बेचने वाले क्रेता व विक्रेता पर मुकदमा दर्ज 

संवादाता राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर।16 अक्टूबर मौदहा कस्बा में भूमाफियाओं ने मीरा तालाब की सरकारी जमीन की विक्री व खरीदारी करने का तगड़ा खेल किया है। वहीं राजस्व विभाग ने इस जमीन को बेंचने और खरीदने वालों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

Related Articles

पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि मौदहा कस्बा के गाटा सं0 213/0.580 हे0, गाटा सं0 218/2.711 हे व गाटा सं 226/0.930 हे राजस्व के अभिलेखों में ग्राम समाज की भूमि है। उक्त भूमि के गाटा संख्या 213, 218 व 226 का इकरारबय बलराम पुत्र स्व लल्लू द्वारा

पन्द्रह लाख रूपया के प्रतिफल में साजिद अहमद पुत्र अबरार अहमद निवासी रागौल मौदहा व मो आरिफ पुत्र सब्बीर खां निवासी पूर्वी तरौस बाकी तलइया मौदहा के पक्ष में विक्रय करने की बात तय करके पांच लाख रुपए बयाना लेकर दस लाख रुपए तीन साल के अंदर देकर जमीन पर कब्जा देने की बात कही गई है। जबकि गाटा संख्या 213, 218 व 226 का स्वामित्व ग्राम समाज को प्राप्त है। तथा भूमि गाटा 213/0.668 हे0, गाटा 226/0.930 हे पर नगर पालिका मौदहा का कब्जा है। तथा गाटा 218/2.711 हे0 पर ग्राम समाज का कब्जा है। इस प्रकार से ग्राम समाज की भूमि पर धोखाधड़ी कर क्रेता व विक्रेता द्वारा राजस्व को भारी क्षति पहुंचाई गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!