
कानपुर देहात: डेरापुर थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन मे शिकायतों को सुना गया।स
माधान दिवस में कुल तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिनमें से दो राजस्व विभाग से संबंधित थे।जबकि एक पुलिस विभाग से संबंधित था।पुलिस विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया।शेष प्रार्थना पत्रों में टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार,इंस्पेक्टर क्राइम परवेज अली,राजस्व निरीक्षक हरिशंकर शुक्ला,लेखपाल अवधेश कुमार,मनोज कुमार,श्रीधर शुक्ला समेत अधिकारी मौजूद रहे।