
रसूलाबाद कानपुर देहात ।लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने शनिवार सुबह लाला निवादा स्थित रजवाहा पर स्नान कर व्रत की शुरुआत की। घरों से लेकर पूजा स्थलों तक शुद्धता और सफाई का विशेष ध्यान रखा गया।
रसूलाबाद में सुबह से भक्ति का माहौल बना रहा।व्रती महिलाओं ने स्नान के बाद सात्विक भोजन तैयार किया। परंपरा के अनुसार उन्होंने चना दाल कद्दू की सब्जी और अरवा चावल का प्रसाद बनाया जिसे पहले सूर्य देव को अर्पित किया गया और फिर स्वयं ग्रहण किया। इसी के साथ चार दिन चलने वाले इस पर्व का शुभारंभ हुआ।छठ पूजा के अगले तीन दिनों में व्रत का क्रम आगे बढ़ेगा।26 अक्टूबर (रविवार): खरना, जिसमें व्रती शाम को गुढ़-चावल का प्रसाद बनाकर पूजा करेंगी।27 अक्टूबर (सोमवार): संध्या अर्घ्य जब अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।28 अक्टूबर (मंगलवार): उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन होगा।इस बीच बाजारों में पूजन सामग्री खरीदने वालों की भीड़ रही। रसूलाबाद में पहली बार हर ओर “छठी मइया” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। ड एल एस चौहान ने बताया कि नहाय-खाय दिन आत्मशुद्धि का प्रतीक है और यह परिवार व समाज की सुख-समृद्धि के लिए व्रत का संकल्प करने का दिवस माना जाता है।