A2Z सभी खबर सभी जिले की

29 अगस्त को छाबड़ी और कुड़डम सेक्टर में होगा जन विश्वास अभियान शिविर

पांढुर्णा, 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत निर्धारित जनविश्वास सेक्टर रूट में संशोधन किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब 29 अगस्त 2026 को निर्धारित सेक्टरों में जनविश्वास शिविर आयोजित किए जाएंगे।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अनुग्राम पांढुर्णा जनविश्वास सेक्टर रूट के अंतर्गत छाबड़ी सेक्टर में जनविश्वास शिविर आयोजित होगा। इसमें छाबड़ी पंचायत के साथ छाबड़ी, मेट एवं बोरपानी वनग्राम शामिल हैं।

इसी प्रकार अनुग्राम सौंसर जनविश्वास सेक्टर रूट के अंतर्गत कुड़डम सेक्टर में जनविश्वास शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें रोहना एवं रामपेठ पंचायत तथा रोहना, रामपेठ (माल), रामपेठ (दवामी), कुड़डम एवं पिंपला कन्हान ग्राम शामिल रहेंगे।

अभियान के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनेंगे। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles
Show More
Back to top button