A2Z सभी खबर सभी जिले की

आम नागरिकों और पुलिस प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य

जमीन विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, थाना स्तर पर लंबित मामलों और अन्य प्रशासनिक समस्याओं से जुड़ी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं गई

आम नागरिकों और पुलिस प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य

जमीन विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, थाना स्तर पर लंबित मामलों और अन्य प्रशासनिक समस्याओं से जुड़ी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं गई।

जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। पुलिस अधीक्षक स्वयं लोगों से सीधे संवाद करते दिखे।

एसपी अपराजित लोहान अपने चैंबर के बाहर खड़े होकर फरियादियों का इंतजार कर रहे थे। उनके इस व्यवहार से आम नागरिकों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने जमीन विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, थाना स्तर पर लंबित मामलों और अन्य प्रशासनिक समस्याओं से जुड़ी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी अपराजित लोहान ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से पढ़ा। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

जिस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल तथा विश्वास कायम करना उनकी प्राथमिकता है। उनका मानना है कि जब आम लोग बिना भय और संकोच के अपनी बात पुलिस प्रशासन तक पहुंचा पाएंगे, तभी कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों और पुलिस प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा लोगों को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय दिलाना है। इस पहल से शिकायतों के निष्पादन में तेजी आने की उम्मीद है।

Related Articles
Show More
Back to top button