
गांधी चौक पर बदली गांधी की पहचान? नई प्रतिमा पर उठे सवाल, शहर में फैली नाराज़गी
हुसैनाबाद, पलामू: हुसैनाबाद के गांधी चौक पर स्थापित की गई महात्मा गांधी की नई प्रतिमा अब सौंदर्य का विषय नहीं, बल्कि विवाद का केंद्र बन चुकी है। 

चौक से गुजरने वाले आम नागरिकों से लेकर समाजसेवियों तक का कहना है कि नई प्रतिमा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व, सादगी और पहचान को सही रूप में नहीं दर्शाती।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से स्थापित आदमकद प्रतिमा को बिना जनभावना जाने हटाया गया और उसकी जगह ऐसी प्रतिमा लगाई गई, जिसे देखकर गांधीजी की छवि की बजाय असहजता महसूस होती है। लोगों के अनुसार यह सिर्फ एक मूर्ति बदलने का मामला नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़ा विषय है।
शहर के बाजार, चाय दुकानों और सार्वजनिक स्थलों पर इस मुद्दे पर चर्चा तेज है। कई नागरिकों ने सवाल उठाया है कि आखिर किस मापदंड के आधार पर प्रतिमा का चयन किया गया और इसमें खर्च हुई सरकारी राशि का हिसाब कौन देगा?
26 जनवरी 2026 को उदघाटन हैं???
CR: beuro chef palamu