A2Z सभी खबर सभी जिले की

पथरिया मंडल के ग्रामीण अंचलों में वृक्षारोपण कर प्रधानमंत्री मंत्री मोदी का मनाया जन्मदिवस*

आंगनबाड़ी भवन में साफ सफाई वृक्षारोपण कर कार्यकर्ताओं ने की प्रधानमंत्री के लिए मांगी लंबी ऊमर की दुआएं

विदिशा जिले की कुरवाई विधानसभा के ग्रामीण अंचलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 व जन्मदिन के
अवसर पर चलाएं जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत आज ग्राम बरखेड़ा ताल एवं रजाखेड़ी ग्रामों में भाजपा मंडल पथरिया अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 75 वा का जन्मदिन मनाया कार्यकर्ताओं ने उनके दीघार्यु जीवन के लिए कामना की
भाजपा नेता भगतसिंह रघुवंशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हम सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हैं। गरीबों की सेवा, बीमार लोगों की सेवा, स्वच्छता की सेवा, महिलाओं की सेवा की जाती है। वहीं मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण रघुवंशी ने बताया कि नरेंद्र मोदी आज विश्व में भारत को विश्वगुरु बनाने का काम कर रहे हैं। देश को आर्थिक दृष्टि से मजबूत कर रहे हैं। गरीबों की चिंता कर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को जमीनी स्तर पर लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं! कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक से वृक्षारोपण कर मोदी जी के स्वास्थ्य एवं दीघार्यु जीवन के लिए प्रार्थना की इस मौके पर महामंत्री शिवराज सुर्यवंशी, उपाध्यक्ष अरविंद बघेल, सचिव संतोष श्रीवास्तव
समाजसेवी राजकुमार पाल,उमकार सिंह कुशवाह,दिनेश सोलंकी, यशपाल, शिवकुमार शर्मा,
रजाखेड़ी सरपंच प्रतिनिधि मूगालाल पंथी,सीताराम त्यागी जितेन्द्र बघेल,सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!