A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना बासौदा शहर पुलिस ने सनसनीखेज वारदात का किया पर्दाफाश*

लोकेशन, गंज बासौदा विदिशा
जिला ब्यूरो – राजेश प्रभाकर
तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों से खुलासा – लूट की योजना बनाने वाला कम्पनी का ही कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड*

दिनांक 09.09.2025 को फरियादी अमित रघुवंशी (28 वर्ष), निवासी ग्राम बसरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह न्यू गल्ला मंडी की यस ट्रेडिंग फर्म में मुनीम है। दोपहर लगभग 12:45 बजे वह HDFC बैंक, भावसार पुलिया से 15,00,000 रुपये निकालकर मोटरसाइकिल से नई मंडी जा रहा था। ओसवाल गार्डन के सामने पुलिया पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने लोहे की रॉड से हमला कर रुपये से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। फरियादी ने साहस दिखाते हुए प्रतिरोध किया और भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी फरार हो गए। थाना बासौदा शहर ने अपराध क्रमांक 655/2025, धारा- 309(6) BNS में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की।

*आरोपियों पर था ₹10,000 का इनाम*
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी गंजबासौदा सुश्री शिखा भलावी तथा एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बासौदा शहर निरीक्षक संजय वेदिया के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

*पुलिस की त्वरित कार्यवाही:*
👉विशेष टीम ने घटना स्थल के आसपास के 150 से अधिक CCTV फुटेज एकत्र किए और 80 से अधिक लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों के पम्पलेट सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए।

👉तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों तथा मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने बलराम कुशवाह, रिक्की रघुवंशी और केशव कुशवाह को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

👉तीनों ने वारदात को स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और मोटरसाइकिल जब्त की गई।

*लूट का उद्देश्य:*
👉मुख्य आरोपी बलराम कुशवाह यस ट्रेडिंग में पल्लेदारी का कार्य करता था और प्रतिदिन मुनीम को बैंक से नकदी लाते देखता था। उसके साथी केशव कुशवाह व रिक्की रघुवंशी बेरोजगार और आवारा प्रवृत्ति के थे।

👉तीनों की पैसों की जरूरत ने उन्हें एकजुट किया और उन्होंने लूट की योजना बनाई। 09.09.2025 को बलराम ने बैंक से नकदी निकाले जाने की जानकारी अपने साथियों को दी और मौके पर हमला कर रुपये लूटने का प्रयास किया।

*गिरफ्तार आरोपी:*
👉बलराम पिता नर्बदा प्रसाद कुशवाह (28 वर्ष), निवासी ग्राम पचमा
👉रिक्की पिता निरंजन सिंह रघुवंशी (19 वर्ष), निवासी पचमा बायपास बालाजी धाम कालोनी, गंजबासौदा
👉केशव पिता संतोष कुशवाह (21 वर्ष), निवासी वनवा जागीर, नवनीत गार्डन वाली गली, गंजबासौदा

*तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश*
विदिशा पुलिस की सटीक और योजनाबद्ध कार्रवाई से 15 लाख रुपये की लूट का प्रयास विफल हुआ और ₹10,000 इनामी तीनों आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किए गए।

*सराहनीय भूमिका:*
पुलिस अधीक्षक विदिशा द्वारा गठित टीम में निरी. संजय वेदिया थाना प्रभारी बासौदा शहर, निरी. मोहर सिंह थाना प्रभारी गुलाबगंज, निरी. मनोज दुबे उनि गौरव बाजपेयी थाना प्रभारी पठारी, उनि रघुराज सिंह थाना प्रभारी मुरबास, उनि रितुराज सिंह थाना प्रभारी पथरिया, उनि प्रकाश भिलाला थाना ग्यारसपुर, उनि गौरव रघुवंशी सायबर सेल विदिशा, उनि राजेश कुमार मिश्रा, उनि राधेश्याम यादव, सउनि दुर्गसिंह रघुवंशी, प्र.आर. सुरेश रघुवंशी, प्र.आर. राकेश सेन, प्र.आर. सतेन्द्र रावत, प्र.आर. जितेन्द्र यादव (थाना पथरिया), प्र.आर. भूपेन्द्र चौबे (पुलिस लाईन), आर. राकेश रावत (पुलिस लाईन), आर. अरुण छारी, आर. अभिषेक शुक्ला, आर. अखिलेश कुशवाह, आर. सुमित अवस्थी, आर. शिवप्रताप सिंह, आर. उर्जन सिंह, आर. देवेन्द्र कुशवाह, आर. पवन यादव, आर. देवेन्द्र उचारिया, आर. राहुल शर्मा, आर. रत्नेश रोहित, आर. सुरजीत सिंह, आर. सरमन साहू, आर. आजाद सिंह, म.आर. शिवानी, म.आर. द्रोपती, आर. सोनू राजपूत (थाना पथरिया), आर. चन्द्रहास मालवीय (थाना पठारी), आर. रवि जाट(थाना मुरवास) आर. आशीष अहिरवार (थाना गुलाबगंज) की विशेष भूमिका रही।

यह सफलता पुलिस की तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के कुशल उपयोग और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा की भावना और गहरी हुई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!