

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा। हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में दबंगों द्वारा बंधक बनाकर मार-पीट की गई है। इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव घटकना निवासी श्याम सुंदर कुशवाहा पुत्र लल्लू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह खेतों में पानी लगा रहा था तभी गांव के ही अंकित सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, अवधेश सिंह पुत्र शिवबरन सिंह,बिमल सिंह पुत्र लाला भाई, गैताली पुत्र शिवबरन सिंह एवं बबलू सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह ने गाली गलौज करते हुए उसे घसीटते हुए बंधक बनाकर मार-पीट की है। वहीं इस घटना को लेकर चर्चा है कि आरोपी युवक ने मोबाइल चोरी की थी जिसको लेकर इसके साथ में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि कोतवाली पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।