A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

बदले जाएंगे प्रदेश के पांच राज्य विश्वविद्यालयों के नाम, कैबिनेट ने लगाई इस बदलाव पर मुहर*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

*बिग ब्रेकिंग*

*बदले जाएंगे प्रदेश के पांच राज्य विश्वविद्यालयों के नाम, कैबिनेट ने लगाई इस बदलाव पर मुहर*

यूपी के पांच नए राज्य विवि के नामों में संशोधन किया जाएगा। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लग गई है।
कैबिनेट ने प्रदेश के पांच विश्वविद्यालयों के नामों में मामूली संशोधन पर सहमति दी है। प्रस्ताव के अनुसार नए राज्य विश्वविद्यालयों के नाम से राज्य शब्द को हटाया गया है। महाराज सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ का नाम अब महाराज सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ होगा। इसी तरह मां शाकुम्भरी देवी राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर, मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय मिर्जापुर, मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय बलरामपुर से भी राज्य शब्द को हटाने को मंजूरी दी गई है।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय मुरादाबाद का नाम गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद करने के प्रस्ताव को सहमति दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उच्च शिक्षा का विकास करने व यहां के छात्रों को अपने ही प्रदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए निजी विश्वविद्यालयों को भी प्रमोट किया जा रहा है। इसी क्रम में दो नए निजी विश्वविद्यालयों को लेटर ऑफ इंटेंट देने का प्रस्ताव पारित हुआ है। इसमें एचआरआईटी गाजियाबाद और दूसरा फ्यूचर विश्वविद्यालय बरेली हैं।

Related Articles
Show More
Back to top button