Uncategorized

कुरूद कॉलेज में गर्ल्स कॉमन रूम नहीं, सेनेटरी पैड मशीन भी खराब, छात्र संगठन ने सौंपा ज्ञापन

छात्र संगठन ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा

श्रवण साहू, कुरूद। छात्र संगठन एआईडीएसओ कुरूद कॉलेज कमेटी द्वारा कुरूद कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कॉलेज के बीए, बीएससी, बीकॉम व पीजी के सभी विषयों में पर्याप्त सीट संख्या बढ़ाई जाए, जिससे सभी छात्रों को प्रवेश मिल सके। गर्ल्स कॉमन रूम की व्यवस्था करने, गर्ल्स वॉशरूम में खराब पड़े सेनेटरी पैड मशीन को जल्द बनाने, पुस्तकालय में सभी छात्रों को नए पाठ्यक्रम अनुसार पर्याप्त संख्या में पुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग की है।

इसके साथ ही बीए, बीएससी, बीकॉम व पीजी के सभी विषयों में नियमित प्राध्यापकों की व्यवस्था करने, सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल की व्यवस्था करने, कॉलेज की सभी सूचनाओं को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने, कॉलेज की वेबसाइट को रेगुलर मेंटेन करने की मांग शामिल है।

जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर संगठन करेगी आंदोलन:

एआईडीएसओ कुरूद कॉलेज कमेटी के अध्यक्ष चंद्रभान चक्रधारी, सचिव सोमिन साहू, भाविका साहू, चिंटू देवांगन, विनय कुमार, लेमप्रकाश, पंकज साहू, गुमान साहू, रामकिशोर भारती ने कहा कि मांगों को लेकर 17 फरवरी को ज्ञापन दिया था, लेकिन किसी भी मांग पर विचार नहीं किया गया। जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर संगठन द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

सीट कम होने से अधिकतर छात्र-छात्राओं को नहीं मिल पाता प्रवेश:

बता दें कि कुरूद कॉलेज में आसपास से हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने आते हैं।परंतु कॉलेज में सीट बहुत कम होने के कारण अधिकतर छात्रों को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं मिल पाता है।जिससे उन्हें मजबूरी में हजारों रुपये खर्च कर प्राइवेट कॉलेजो में दाखिला लेकर पढ़ाई करना पड़ता हैं। ऐसे में कई छात्र पैसे के अभाव में पढ़ाई छोड़ देते हैं।उनके पास मजदूरी करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं होता है। पर्याप्त सीट बढ़ाया जाएं जिससे हर छात्र-छात्राओं के प्रवेश सुनिश्चित हो सकें।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!