

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर। ग्राम पंचायत विदोखर पुरई के डेढ़ दर्जन परिवारों के नाम मतदाता सूची में गायब होने से ग्रामीण परेशान है। साथ ही बीएलओ हलाकान हो रहे हैं।
विदोखर पुरई निवासी शिवनाथ सविता, उदयभान यादव, उस्मान खान, गनी खान, चंद्रपाल सविता आदि ने बताया कि हम सभी 2003 में मतदाता थे और प्रत्येक चुनाव में मतदान करते रहें हैं एस आई आर के लिए बीएलओ को दी गई मतदाता सूची में उनके परिवार के सभी नाम गायब है। इस वजह से वह लोग मतदाता फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। बीएल ओ वीरपाल ने बताया कि डेढ़ दर्जन परिवारों के नाम मतदाता सूची में नहीं मिल रहे है। इससे यह परिवार अभी तक फॉर्म नहीं जमा कर सके हैं।