A2Z सभी खबर सभी जिले की

नेशनल हाइवे एन एच-45 सड़क निर्माण में संबंधित फर्म के द्वारा लापरवाही बार बार करने पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही

 डिंडौरी  कार्यालय कलेक्टर डिंडोरी द्वारा शहपुरा-डिंडौरी मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताओं एवं अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन के संबंध में संबंधित ठेकेदार फर्म को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

संबंधित फर्म द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 के अंतर्गत शहपुरा-डिंडौरी खंड में किए जा रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त किया गया। साथ ही सोशल मीडिया में वायरल समाचारों के आधार पर भी निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी सामने आई है।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माणाधीन पुल पुलिया के पास कार्य में निर्धारित गुणवत्ता का पालन नहीं किया जा रहा है तथा बिना पर्याप्त मजबूती के पाइप डालकर निर्माण किया जा रहा है। यह कृत्य अनुबंध की शर्तों एवं “ठेकेदार के दायित्व” (Obligation of the Contractor) के प्रावधानों का उल्लंघन है।

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री टीम द्वारा 31 मार्च 2026 को स्थल निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है, जिसमें कार्य में खामियां पाई गई हैं।

Related Articles

कलेक्टर ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित फर्म से स्पष्ट कारण बताने के निर्देश दिए हैं कि क्यों न अनुबंध की धारा 23 के अंतर्गत अनुबंध निरस्त कर फर्म को ब्लैकलिस्ट किया जाए। इस संबंध में फर्म को 7 अप्रैल 2026 तक उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समयसीमा में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में प्रमुख अभियंता एवं संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!