A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :पेंशन के 40 हजार रुपये छीनने का आरोप, वृद्ध महिला ने बहू व नाती-नातिन पर लगाया मारपीट का आरोप

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा हमीरपुर । कस्बे के सिंचाई विभाग के पीछे रहने वाली एक वृद्ध महिला ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर अपनी बहू इंदो पत्नी राजाराम, नाती रवि पुत्र राजाराम तथा नातिन नीलम व निशा पर मारपीट कर 40 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता कैलशिया ने बताया कि वह स्टेट बैंक से अपनी पेंशन निकालकर घर लौटी थी। आरोप है कि घर पहुंचने के बाद उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की और पेंशन के 40 हजार रुपये जबरन छीन लिए। वृद्ध महिला का आरोप है कि बहू व अन्य परिजन उसे न तो ठीक से खाना देते हैं और न ही उसकी देखभाल करते हैं।

Related Articles

महिला ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसे आए दिन परेशान किया जाता है तथा घर से निकालने की धमकी भी दी जाती है। उसका कहना है कि पेंशन के रूप में मिलने वाली धनराशि भी परिजन जबरन ले लेते हैं और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। वृद्ध महिला ने अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई तथा सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Show More
Back to top button