A2Z सभी खबर सभी जिले की

डिंडोरी में आशा कार्यकर्ता की किशोरी बेटी को HPV टीका लगाकर किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ

डिंडोरी, दिनांक — माननीय श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल डिंडोरी के सभागार कक्ष में आज एचपीवी (HPV) टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आशा कार्यकर्ता की किशोरी बेटी को एचपीवी वैक्सीन लगाकर किया गया।
आज जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि रुदेश परस्ते (जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं श्रीमती हीरा रुदेश परस्ते जिला पंचायत सदस्य की उपस्थिति एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता चमरू सिंह नेताम भाजपा जिला अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि के रूप में, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र राजपूत माननीय महेश धूमकेती, एवं जिला महामंत्री भाजपा सुधीर दत्त तिवारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान का शुभारंभ अजमेर, राजस्थान से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा किया गया। मध्यप्रदेश में इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ला के कर कमलों से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय जी ने एचपीवी वैक्सीन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महिलाओ में बच्चे दानी के मुंह का केंसर महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाले स्तन कैंसर के बाद दूसरे नंबर पे आता है यह टीका बच्चेदानी के मुह् के कैंसर से बचाने में अत्यंत प्रभावी है तथा समय पर टीकाकरण से भविष्य में गंभीर बीमारी की रोकथाम संभव है।

अगर विश्व परिदृश्य में देखें तो एक लाख की जनसंख्या में 199 महिलाएं पीड़ित होती हैं वहीं भारत में 156 महिलाएं और प्रदेश में 165 महिलाएं इस बीमारी से पीड़ित होती है

बच्चेदानी का कैंसर ह्यूमन पीपोलोमा वायरस (एच पी वी) से होता है तथा यह एक मात्र कैंसर है जो कि एचपीवी वैक्सीन लगाने से बचाए जा सकता है, यह टीका डिंडोरी जिले मे जिला चिकित्सा लय तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो मे निशुल्क् लगाय जायेगा जबकि प्रायवेट मे लगाने पर् ४००० से १०००० रुपये का खर्चा आता है,वो किशोरिया जिन्होने अपना १४ वा जन्मदिन मना लिया हो परन्तु १५ वर्ष की ना हुइ हो उन्हे ही टीका लगाया जायेगा।

Related Articles

इस अवसर पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. रमेश सिंह मरावी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ राजकुमार डोंगर हॉस्पिटल प्रबंधक योगेंद्र ऊईके, जिला कार्यक्रम प्रबंधक दिलीप कचवाहा, जिला समन्वयक आरकेएसके ओम प्रकाश उरैती, जिला वैक्सीन मैनेजर सचिन यादव नर्सिंग ऑफिसर, आशा कार्यकर्ता, किशोरी बालिकाएं एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण से जोड़ने एवं जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!