A2Z सभी खबर सभी जिले की

विभागीय नियमों के खिलाफ कई राजस्व कार्य करने का आरोप

राजस्व कार्यों में अनियमितता के गंभीर आरोप गलत तरीके से जमाबंदी कायम करने और विभागीय नियमों के खिलाफ कई राजस्व कार्य करने का आरोप

जहानाबाद। के रतनी अंचल अधिकारी (सीओ) पर राजस्व कार्यों में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों की जांच के लिए जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने अपर समाहर्ता (एडीएम) की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है।शिकायतकर्ता गौरव गोदिल ने सीओ पर गलत तरीके से जमाबंदी कायम करने और विभागीय नियमों के खिलाफ कई राजस्व कार्य करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में महत्वपूर्ण साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं। प्रस्तुत साक्ष्यों में रांची में रहने वाले एक व्यक्ति के बैंक खाते का स्टेटमेंट भी शामिल है। यह खाता अंचल अधिकारी के पति का बताया गया है। स्टेटमेंट के अनुसार, रतनी अंचल क्षेत्र के एक व्यक्ति ने इस खाते में बार-बार पैसे जमा किए हैं।अंचल अधिकारी पहले भी विवादों में रही हैं। हाल ही में विभाग ने उन्हें एक वेतन वृद्धि पर रोक लगाकर दंडित किया था। कुछ समय पहले एक राजस्व कर्मचारी का ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उसने सीओ पर अपने डोंगल के दुरुपयोग का आरोप लगाया था।हड़ताल अवधि के दौरान भी उनके डोंगल के इस्तेमाल का मामला सामने आया था, जिसके बाद एसडीएम ने सीओ द्वारा किए गए कार्यों को रद्द कर दिया था। लगातार मिल रही शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जांच कमेटी गठित करने का निर्णय लिया। इस कमेटी में अपर समाहर्ता को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जिला राजस्व शाखा के प्रभारी पदाधिकारी और डीसीएलआर को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

Related Articles
Show More
Back to top button