
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधिकारियों, पुलिस जवानों, सीएलजी सदस्यों, भांति समिति सदस्यों, पुलिस मित्रों, सुरक्षा सखियों, स्थानीय गणमान्य नागरिकों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई आई.पी.एस. के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा आयोजित इस विशेष अवसर पर सभी पुलिस थाना प्रांगणों में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक एकत्र हुए और देशप्रेम, अनुशासन एवं उत्साह के साथ राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” का सामूहिक गान किया।

पुलिस थानों में स्वदेशी संकल्प, वृक्षारोपण, प्रभात रैली आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
जिला पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस जवानों द्वारा राष्ट्रगीत के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति दृढ़ संकल्प व्यक्त किया गया।