A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह भारतीय खाद्य निगम की परामर्श समिति के अध्यक्ष नियुक्त

  1. सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह भगवत कौशिक। भिवानी : संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार ने सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को भारतीय खाद्य निगम खाद्य आपूर्ति मंत्रालय की सर्वोच्च्य परामर्श समिति का हरियाणा प्रांत का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।संसदीय कार्य मंत्रालय के अवर सचिव अनिल कुमार ने संसदीय कार्य मंत्री के निर्देशानुसार यह विशेष नियुक्ति पत्र सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को भेजा गया है।

सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। संसदीय कार्य मंत्रालय के अवर सचिव द्वारा जारी इस पत्र के मुताबिक सासंद चौधरी धर्मबीर सिंह को भारत सरकार ने भारतीय खाद्य निगम की परामर्श समिति के हरियाणा अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।

अवर सचिव अनिल कुमार कुमार ने जारी पत्र में बताया है कि संसदीय कार्य मंत्री ने सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को मंत्रालय की सर्वोच्च्य परामर्श समिति के हरियाणा राज्य अध्यक्ष के रूप में यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब होगा कि बीजेपी के वरिष्ठ सासंद चौधरी धर्मबीर सिंह भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार सासंद बने हैं और चार बार विधायक बने एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। उनकी गिनती प्रदेश के वरिष्ठतम नेताओं में होती है। उनको यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं संसदीय कार्य मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!