A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :गैस के लिए उपभोक्ताओं की उमड़ी भीड़ 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा। हमीरपुर।12 मार्च मौदहा कस्बा सहित आसपास के गांवों इजरायल अमेरिका और ईरान के युद्ध का असर दिखाई दे रहा है।गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लम्बी कतार लग रही हैं। कालाबाजारी करने वाले लोग इस आपदा का फायदा उठा रहे हैं।

बताते चलें कि इस समय इजरायल, अमेरिका और ईरान सहित तमाम खाड़ी देश युद्ध की आग में जल रहे हैं। उसका असर भारत में दिखाई दे रहा है। पेट्रोलियम की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। सबसे बड़ी समस्या गैस सप्लाई की है जहां सिलेंडरों के लिए लंबी कतारें लग रही हैं।लोग सुबह से ही लम्बी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार को कस्बा के मीरा तालाब स्थित कंश चबूतरे के आसपास सैकड़ों की संख्या में महिलाओं पुरुषों और बुजुर्गों की लंबी कतारें लगी रहीं हैं।ये लोग घरेलू सिलेंडर के लिए धूप में पसीना बहाते रहे हैं। इधर गैस सिलेंडर की किल्लत को देखकर यहां के तमाम ऐसे लोग सक्रिय हो गए हैं जो कि कालाबाजारी करके आम जनमानस में सरकार के प्रति जनता जनार्दन में आक्रोश भड़काने का काम करतै हुए मंहगे दामों में सिलेंडर आपूर्ति कर रहे हैं।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!