A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

कॉरिडोर के बीच से बंद होगा रास्ता

कॉरिडोर के बीच से बंद होगा रास्ता

 

 

यूपी डिफेंस इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर अलीगढ़ नोड में सुरक्षा के दृष्टिकोण से डिफेंस के बीच से आ रहे हैबतपुर गांव का रास्ता बंद किया जाएगा । यूपीडा व स्थानीय प्रशासन की सहमति बन गई है । करीब दो से तीन किलोमीटर का वैकल्पिक मार्ग यूपीडा बनाकर ग्रामीणों को देगा । यहां पर रडार संबंधित यूनिट संचालित हो रही है जो इसरो से जुड़ी है । खैर तहसील के दिल्ली – पलवल मार्ग स्थित अंडला में डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण किया गया है । यहां पर करीब 19 इकाईयां रक्षा उपकरण बनाने को यूपीडा के साथ करार किया है ।

Related Articles

डिफेंस कॉरिडोर नोड अलीगढ़ में दो इकाईयां संचालित हो चुकी हैं । सात इकाइयों का निर्माण काम चल रहा है । अंडला में दो टुकड़ों में डिफेंस कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है । एक साइड में हैबतपुर गांव का रास्ता डिफेंस कॉरिडोर के बीच से आता है । यहां पर ग्रामीण अभी भी डिफेंस के बीच से आते जाते हैं । ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्ता देने के लिए यूपीडा ने तैयारी शुरू कर ली है ।

सड़क निर्माण को लेकर मई 2024 में तकनीकी बिड खोली जा चुकी है । सड़क निर्माण का टेंडर आचार संहिता के बाद होगा । हैबतपुर गांव का रास्ता डिफेंस के बराबर व बंबे की पटरी से निकलेगा । अभी तक ग्रामीण डिफेंस कॉरिडोर बीच से सीधे आते जाते हैं । लेकिन यह रास्ता बनने के बाद करीब 100 से 150 मीटर घूमकर ग्रामीणों को आना जाना पड़ेगा ।

Show More
Back to top button