A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मानकों को धता बता की जा की जा रही प्लाटिंग की जांच 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। कृषि भूमि को बिना अकृषि भूमि घोषित कराए कस्बे के बाहरी इलाकों में जगह जगह हो रही प्लाटिंग की उपजिलाधिकारी ने जांच की और सख्त तेवर दिखाते हुए रोक लगा दी।

कस्बे के बाहरी इलाकों बसवारी रोड, कम्हरिया रोड, पाटनपुर रोड सहित अन्य रोडों पर क्षेत्रीय और बाहरी बिल्डरों द्वारा कृषि भूमि को बिना अकृषि भूमि घोषित कराए धडल्रे से प्लाटिंग कर चांदी काटी जा रही है, हालांकि इस मामले में अक्सर मौदहा तहसील में हलचल होती रहती है। लेकिन गुरूवार दोपहर बाद उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और ए. एम. ए उज्जवल अमरीश ने मौके पर पहुंच कर गहनता से निरीक्षण किया और प्लाटिंग की सडकों की पैमाईश कराई।वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिना मानक होने वाली प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही हो सकती है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!