A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। बुधवार को हुई बीएसपी की समीक्षा बैठक में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में बहिन जी के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनाने का आह्वान किया।

बुधवार को कस्बे के एक गेस्ट हाउस में बीएसपी की समीक्षा बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता छोटेलाल वर्मा जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी हमीरपुर ने की।जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालाराम अहिरवार बुण्देलखण्ड प्रभारी बहुजन समाज पार्टी और अखिलेश अम्बेडकर मुख्य प्रभारी चित्रकूट मण्डल बांदा रहे।

Related Articles

समीक्षा बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों में बहिन कुमारी मायावती के नेतृत्व में यूपी में सरकार बनाने का आह्वान किया गया और वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार किया। इस दौरान बलदेव प्रसाद वर्मा,बिहारी लाल,नगर पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद सहित सैकड़ो बीएसपी के कैडर से जुडे नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!