A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:लगातार पड रहे कोहरे से सबसे अधिक नुकसान अरहर को होने की उम्मीद

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। पिछले एक पखवारे से लगातार पड़ रहे कोहरे के चलते अरहर की फसल से फूल गायब होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

ठंड एवं कोहरे का कहर पिछले एक पखवारे से निरंतर जारी है बगैर बरसात के लगातार कोहरा पड़ने से दलहनी एवं तिलहनी फसले लगातार प्रभावित हो रही है पिछली एक पखवारे से पड़ रहे कोहरे ने अरहर की फसल का फूल लील लिया है। इस फसल से फुल पूरी तरह गायब होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान श्री राम श्रीवास, उदयभान, रामस्वरूप, सुरेश कुमार, धीरेंद्र यादव, विनय सिंह आदि ने बताया कि कोहरे से सर्वाधिक नुकसान मसूर और अरहर को हुआ है दोनों फसलों से फुल पूरी तरह से गायब हो गया है जबकि जनवरी-फरवरी माह अरहर के फूल फल फूलने का होता है। फूल गायब होने से किसानों को इस फसल में झटका लग सकता है कृषि रक्षा इकाई के वैज्ञानिक भी मानते हैं कि अरहर और मसूर में ठण्ड एवं कोहरे का विपरीत असर पड़ा है अरहर और मसूर ज्यादा कोहरा एवं ठंड बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। इस वजह से दोनों फसलों का फूल नष्ट हुआ है। मौसम साफ होने के बाद पहुआ हवा पाते ही दोनों फसलों में पुनः फूलों का अच्छादन होगा और फसल अच्छी होगी। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!