A2Z सभी खबर सभी जिले की

चिरांद की ऐतिहासिक भूमि पर गंगा आरती के साथ स्वच्छता और संरक्षण का संदेश

अनीषा की कत्थक प्रस्तुति ने बढ़ाई चिरांद महोत्सव की शोभा

छपरा :-

डोरीगंज चिरांद स्थित ऐतिहासिक बंगाली बाबा घाट पर इस वर्ष भी भव्य गंगा महाआरती सह गंगा बचाओ संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। गंगा, सरयू और सोन नदियों के संगम पर बसे इस पावन स्थल ने श्रद्धा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बना। कार्यक्रम में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के सचिव प्रणव कुमार मुख्य अतिथि और सारण के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुणित कुमार गर्ग अध्यक्ष रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमन समीर, डीआईजी नीलेश कुमार समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

गंगा पूजन और आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना कुमारी अनिशा ने मनमोहक प्रस्तुति दी। उनकी कला साधना को सम्मानित करते हुए उन्हें ‘चिरांद रत्न सम्मान’ प्रदान किया गया। साथ ही देवेशनाथ दीक्षित, लेखक राकेश प्रवीर और चिकित्सक डॉ. रवि शंकर को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

कार्यक्रम के माध्यम से गंगा की निर्मलता, सांस्कृतिक विरासत और समाज में पर्यावरणीय जागरूकता का संदेश दिया गया। गंगा तट पर देर रात तक भक्ति गीत, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जारी रहीं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button