A2Z सभी खबर सभी जिले की

टेढ़ा के 6 छात्रों ने राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा पास की:कक्षा 9 से 12 तक मिलेगी 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति

सुमेरपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय टेढ़ा के छह विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा (NMMS) उत्तीर्ण की है। इस सफलता से उन्हें कक्षा 9 से 12 तक प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।यह परीक्षा वर्ष 2025-26 के लिए आयोजित की गई थी। हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के शैलेंद्र कुमार, दिव्यांश, आकाश, हिमांशी, सुष्मिता और तेजस्व सिंह सफल घोषित किए गए हैं।

 

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और छात्रों के घरों में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हसीन फातिमा, सहायक अध्यापक रामविलास साहू, आकांक्षा तिवारी, बृजेंद्र कुमार और दीप्ति वर्मा ने छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

Oplus_16908288
Oplus_16908288

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!