A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजस्थान के पर्यटन विभाग ने विमल कुंड पर यात्री सुविधाओं हेतु जारी की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति

 

राजस्थान के पर्यटन विभाग ने विमल कुंड पर यात्री सुविधाओं हेतु जारी की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

परिक्रमा मार्ग का होगा सीसी सड़क निर्माण, दो करोड़ में होगा तीर्थराज विमल कुण्ड का सौदर्यकरण

Related Articles

कामां- बृज क्षेत्र के कामवन स्थित प्रसिद्ध तीर्थराज विमल कुण्ड का करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से विकास होगा, जिसको लेकर पर्यटन विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। इस विकास के लिए पर्यटन विभाग की ओर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। तीर्थराज विमल कुण्ड के सौदर्यकरण के लिए मुख्यमंत्री बजट घोषणा में 2 करोड़ रुपए की घोषणा की गई थी। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक संजय जौहरी ने बताया कि तीर्थराज विमल कुण्ड के विकास केलिए दो करोड़ रुपए की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति पर्यटन विभाग की ओर से जारी की गई है। इसके विकास की कार्यकारी एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग कामां को बनाया गया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से तीर्थराज विमल कुण्ड पर स्वागत द्वार, कुण्ड की बाहरी परिक्रमा का सीसी सडक निर्माण, परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह बैठने के लिए कुर्सी सहित सौदर्यकरण व अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। मान्यता है कि कामवन धाम समस्त 84 तीर्थों को कामां स्थित विमल कुंड और आसपास बुलावा भेजा, सभी आ गए , परन्तु अभिमानवश तीर्थराज प्रगराज नहीं आए, तो उन्होंने विमल कुंड को ही तीर्थराज की उपाधि प्रदान की। प्रयागराज जाने का जो फल मिलता है, वही फल तीर्थ राज विमल कुंड में स्नान, ध्यान करने से सहज ही

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!