A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :कफ सीरप पिलाने के बाद दो वर्षीय मासूम की मौत, गांव में मातम

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)।तहसील क्षेत्र के सिचौली पुरवा गांव में कफ सीरप पिलाए जाने के बाद करीब दो वर्षीय बच्चे की मौत से हड़कंप मच गया। मृतक बच्चे की पहचान ब्रजेश कुमार वर्मा के पुत्र कार्तिक के रूप में हुई है।

Related Articles

परिजनों के अनुसार, बच्चे को खांसी-जुकाम की शिकायत थी, जिसके चलते वे उसे गांव के ही एक स्वास्थ्यकर्मी के पास ले गए थे। वहां कफ सीरप पिलाए जाने के बाद बच्चे की हालत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे मौदहा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संतुष्टि के लिए परिजन बच्चे को जिला अस्पताल भी लेकर गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!