
रिपोर्टर रामगोपाल बैरवा अखंड भारत न्यूज़ चैनल दौसा

खबर दौसा जिले से समस्त प्रार्थीगण ग्राम कालीखाड तहसील नांगल राजावतान जिला दौसा के रहने वाले हैं जोकि ग्राम कालीखाड में बैरवा समाज का श्मशान घाट की भूमि पर कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण करके फसल बुवाई कर रखी है एवं खसरा नंबर 949,957 एवं इसके आसपास चारागाह भूमि स्थित है उक्त भूमि पर भी एवं रास्ते पर भी अतिक्रमण कर रखा है जबकि बैरवा समाज के पूर्वजों के समय से ही शमशान घाट भूमि थी जिसको कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण करके शमशान घाट भूमि को हड़पना चाहते हैं उसके पास ही खसरा नंबर 874 गैर मुमकिन नदी है उस पर भी कुछ लोगों ने अतिक्रमण करके फसल बुवाई कर रखी है एवं रास्ता बंद कर देने कारण आने जाने वालों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है श्रीमान जी अतिक्रमियो के द्वारा दिनांक 19 .1. 2026 को हमारे गांव में एक बच्ची जीतू बैरवा की मृत्यु हो जाने पर उसके दाह संस्कार के लिए ले जाया गया उक्त अतिक्रमियों के द्वारा बच्ची का दाह संस्कार नहीं करने दिया एवं 4 घंटे तक विवाद होता रहा मौके पर एसडीएम तहसीलदार पुलिस प्रशासन गया एवं जिसकी एफआईआर न. पी 26011901262 है एवं अतः श्रीमान जी उक्त शमशान घाट की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटावाया जाए एवं उक्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानून कारवाई कर उनको पाबंद फरमाया जावे एवं रास्ता चालू करवाया जावे बैरवा समाज के श्मशान घाट हेतु 50 हेक्टेयर भूमि आवंटित करवाई जावे एवं रास्ता दिलवाया जावे निवेदक समस्त ग्रामवासी