

अंजड़/बड़वानी
रवि शिमले की रिपोर्ट
संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष में 649 वा जन्मोत्सव मनाया जा रहा है जिसको लेकर नि: शुल्क युवक – युवती परिचय सम्मेलन तथा दिनांक 1 फरवरी 2026 रविवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है जिसमें युवक युवती युवा परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें समाज के अविवाहित युवक युवती भाग ले सकते हैं खरगौन समिति से संपर्क कर सकते हैं जिसको लेकर सामूहिक विवाह सम्मेलन में समाज के व्यक्तियों को सम्मिलित करने के लिए समाज संगठन खरगोन द्वारा निमंत्रण कार्ड वितरण किये जा रहे हैं जगह-जगह पर जैसे की जुलवानिया अंजड़ बड़वानी और कुक्षी तथा और अन्य जगहों पर भी निमंत्रण कार्ड वितरण किये जा रहे हैं शहरों में भी संत रविदास समाज कल्याण समिति खरगोन द्वारा निमंत्रण कार्ड वितरण किये जा रहे हैं और गत वर्ष में 2025 समाज के प्रति वर्ष छात्र-छात्राओं के लिए जो 10वीं एवं 12वीं उच्च शैक्षणिक योग्यता में प्रथम स्थान प्राप्त किए गए हैं ऐसी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा जिस छात्र ने प्रथम स्थान पर प्राप्त किया हैं वह भी संपर्क कर सकते हैं संत रविदास समाज कल्याण समिति खरगोन ।
आयोजन समिति रेवाराम तावड़े (अध्यक्ष) अशोक बछाने (उपाध्यक्ष)( उपाध्यक्ष,)घनश्याम सुरागे,मुकेश सूरागे (सचिव) मिश्रीलाल आर्ने सहसचिव मदन कोठारे (कोषाध्यक्ष) सुनील इंद्रे,( सह कोषाध्यक्ष) देवेंद्र सुरागे (प्रचार मंत्री ) गणेश शिंदे (सह प्रचार मंत्री) मोहन आर्य, रविंद्र बछाने ( मीडिया प्रभारी )
