A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:अज्ञात डम्पर ने आटो में मारी टक्कर, मासूम सहित तीन घायल 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। कस्बे के बाहर से निकले नेशनल हाईवे पर डम्पर ने आटो में टक्कर मार दी जिसमे मासूम बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles

बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम लदार निवासी विष्णु (30)पुत्र चंद्र श्याम अपने परिवार के साथ आटो से मौदहा आ रहे थे तभी मौदहा के निकट नेशनल हाईवे पर अज्ञात डम्पर ने आटो में टक्कर मार दी जिसमे विष्णु, हीरामनी (25)पत्नी विष्णु और मासूम अंश (05)पुत्र विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से मासूम बच्चे के गंभीर चोंटें होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

Show More
Back to top button