A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

कामां नही कामवन चाहिए’ की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन

‘कामां नही कामवन चाहिए’ की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन

संवाददाता मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां –  डीग जिले के कस्बा कामां में भी आज प्रजापति समाज कामां व दक्ष प्रजापति ब्रज सेवा समिति के द्वारा कामां को मूल रूप में पहचान दिलाने के लिए  मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम सुभाष यादव को सोपा गया प्रजापति समाज के तहसील अध्यक्ष मुनेश प्रजापति ने बताया की ब्रज क्षेत्र की धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक एवं ब्रजमंडल की सांस्कृतिक नगरी, भगवान कृष्ण की क्रीड़ास्थली कामवन जो अपभ्रंश होते-होते कामां हो गया
शास्त्र समस्त और ब्रज परंपरा के अनुसार कामवन अति प्राचीन पौराणिक नाम है जो इस क्षेत्र को धार्मिक क्षेत्र में कामवन के नाम से ही जाना और पहचाना जाता है ब्रज मंडल में पंचम वन आदि वृंदावन कामवन के नाम से इसकी पहचान है कामवन क्षेत्र में रहने वाला प्रत्येक नागरिक काम को उसके मूल स्वरूप कामवन के रूप में देखना चाहता है इस मौके पर तहसील अध्यक्ष मुनेश प्रजापति,
जिला महामंत्री दिगंबर सिंह, प्रजापति लेखन निरीक्षक राजू प्रजापति ,मोहन श्याम प्रजापति, हरिश्चंद्र प्रजापति, सूरज प्रजापति, विजेंदर प्रजापति ,सचिन अजय, विजय, राधेश्याम, राहुल ,चिरंजीलाल ,रवि, मनोज प्रजापति आदि समाज के लोग उपस्थित रहे

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!