A2Z सभी खबर सभी जिले की

जन्मदिवस पर बिजातीपाली में नेवता भोज

जिला ब्यूरो सुरेंद्र श्रीवास की रिपोर्ट अखंड भारत न्यूज महासमुंद


महासमुंद/सरायपाली :-  पीएम पोषण योजना अंतर्गत नेवता भोज का आयोजन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी एबीईओ डी एन दीवान और बीआरसी सतीश पटेल जी नेतृत्व में ग्राम पंचायत बिजातीपाली के सचिव श्रीमती नमिता सिदार के छोटे सुपुत्र हेतांश सिदार के जन्मदिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली के बच्चों को नेवता भोज दिया गया ।वे नेवता भोज कार्यक्रम से बहुत ही प्रभावित हुई थीं और बहुत पहले से मन बना चुकी थी कि मेरे पुत्र के जन्म दिवस बिजातीपाली स्कूल के बच्चों के साथ मनाऊंगी और नेवता भोज भी दूंगी और वह सुअवसर आज अपने पुत्र के जन्मदिवस पर नेवता भोज दिया गया। जिसमें सचिव नमिता सिदार,पति हेतकुमार सिदार,पुत्र और सपरिवार उपस्थित रहे, साथ में सरपंच बिजातीपाली के हेतकुमारी नरेश पटेल, उप सरपंच संतराम पटेल, विजय शंकर पटेल, सोनी जी, सोहनलाल साहू, प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल, शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,और रसोईया भी उपस्थित रही , बच्चे केक, मिक्सचर,बिस्किट, केला और मीठा ,पनीर सब्जी पाकर खुश नजर आए। सभी ने हेतांश को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दिए।

 

 

 

Related Articles

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!