
*विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति मालवा प्रांत का प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग मांडव के चतुर्भुज श्री राम मंदिर में*………
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति मालवा प्रांत का प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग धार विभाग के धार जिले के मांडव में दिनांक 2 को आरंभ होकर,3 दिवसीय वर्ग का ,4 जनवरी 2026 को समापन होगा।जहां आज दिनांक 2 तारीख को उद्घाटन सत्र के साथ वर्ग प्रारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में प्रांत मंत्री माननीय विनोद जी शर्मा का मार्गदर्शन बहनों को मिला। पूरे प्रांत से 223 बहनों ने वर्ग में सहभागिता दी। मालवा प्रांत के 29 में से 25 जिलों की सहभागिता वर्ग में है। वर्ग प्रमुख एवं मातृशक्ति प्रांत संयोजिका आरती अजय जायसवाल ने बताया कि वर्तमान समय में बड़ी बहनों को भी संगठन से जोड़कर संगठन की नीति रीति और पद्धति सीखाना एवं संगठन विस्तार एवं दृढ़ीकरण हेतु वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण है।इसी के निमित्त मालवा प्रांत में प्रथम बार मातृशक्ति का शीतकालीन वर्ग का आयोजन किया गया जहां ग्रहणी के साथ डॉक्टर, शिक्षिका ,एवं व्यापार व्यवसाय से जुड़ी बहनों ने सहभागिता दी। उद्घाटन सत्र में दुर्गावाहिनी की प्रांत संयोजिका ज्योति प्रिया शर्मा एवं मातृशक्ति प्रांत सह संयोजिका शिव कुमारी श्रीमाली के साथ वैजयंती दीक्षित,दीपमाला कच्छावा ,संध्या सोनी एवं अन्य दायित्ववान कार्यकर्ता बहने उपस्थित है। वर्ग व्यवस्था प्रमुख के रूप में पुण्यपाल जैन, जगदीश काकरवाल, पान सिंह मावी, लाखन सिंह जादौन, अरविंद वैष्णव राहुल कुशराम देवेश बिंजवे रविंद्र जाट दीपक परिहार ने व्यवस्था संभाली।