
बानसूर थाना पुलिस ने शराब ठेकेदार सुनील उर्फ टूल्ली हत्याकांड में एक और आरोपी अंकित उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। अब तक 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
पुलिस ने बताया कि 24 जून को बानसूर के अलवर बाईपास रोड स्थित एक टेलर की दुकान में शराब ठेकेदार की हत्या की गई थी, जिसमें 20 राउंड फायर किए गए थे।

पुलिस ने अब तक अखिल सैनी, पवन सैनी, मनीष गुर्जर, मनोज मीणा, सुमेर मीणा, पूर्ण मीणा, पवन सैनी, अनिल यादव और कृष्ण यादव उर्फ पहलवान को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड में शामिल विकास उर्फ विक्का, विकास यादव, संजय कालबा, हरचंद उर्फ हैरी बॉक्सर और नाहरा गुर्जर अभी फरार हैं। पुलिस टीम इन आरोपियों की तलाश में जुटी है।