
*वी.बी.जी. राम जी जनजागरण अभियान : नान्दनवाड़ी मंडल में चौपाल एवं जनजागरण यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
*मजदूरों-किसानों को अधिनियम की जानकारी देकर किया गया जागरूक*
पांढुरना – भारतीय जनता पार्टी जिला पांढुर्णा अध्यक्ष श्री संदीप भाऊ मोहोड़ जी के निर्देशानुसार भाजपा मंडल नान्दनवाड़ी द्वारा वी.बी.जी. राम जी जनजागरण यात्रा एवं चौपाल कार्यक्रम का आयोजन 18 फरवरी 2026 (बुधवार) को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों, किसानों एवं आम जनता को वी.बी.जी. राम जी अधिनियम के संबंध में जागरूक करना रहा।

जनजागरण यात्रा के दौरान मंडल के प्रमुख ग्रामों में चौपाल एवं नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को अधिनियम की जानकारी विस्तार से दी गई तथा योजनाओं से संबंधित लाभों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत सिराठा भवन के सामने सुबह 10:00 बजे से हुई, जहां ग्रामीणों की अच्छी सहभागिता देखने को मिली। इसके पश्चात यात्रा ग्राम पंचायत नान्दनवाड़ी पहुंची, जहां 11:00 से 11:30 बजे तक चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत चागोबा में दोपहर 12:00 बजे कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में किसान एवं श्रमिक उपस्थित रहे।
अंतिम चरण में ग्राम पंचायत पाठई कौड़ियां तक नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से मजदूरों, किसानों एवं ग्रामीण जनता को अधिनियम के प्रावधानों, उद्देश्यों और लाभों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मंडल मैनीखापा मंडल अध्यक्ष, मंडल टोली, मंडल वक्ता एवं जिला टोली के संयोजकों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिससे कार्यक्रम और अधिक प्रभावी एवं सफल रहा।
कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जन-जन तक जानकारी पहुंचाने का कार्य किया। ग्रामीणों ने भी इस अभियान को सराहा और इसे जनहितकारी बताया।
इस सफल आयोजन में मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा सरयाम, महामंत्री भोजराज डोंगरे एवं शर्मा तुमडाम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने जनजागरण अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

