
ग्राम मरकावाड़ा में महाशिवरात्रि पर प्रज्ञा महापुराण कथा एवं 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य समापन
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
पांढुरना – ग्राम मरकावाड़ा (पांढुर्णा विधानसभा) में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित ‘पावन प्रज्ञा महापुराण कथा’ एवं ‘5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ’ का भव्य समापन समारोह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

समापन अवसर पर यज्ञ में दी गई आहुतियों एवं प्रज्ञा महापुराण कथा के प्रेरणादायी प्रसंगों ने उपस्थित श्रद्धालुओं के मन को शांति, ऊर्जा और सकारात्मक विचारों से भर दिया। आयोजन स्थल पर मंत्रोच्चार, हवन की पवित्र अग्नि और धार्मिक अनुष्ठानों ने पूरे ग्राम को भक्तिमय माहौल में परिवर्तित कर दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा और सनातन मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। साथ ही समाज में सद्बुद्धि, सत्कर्म, अनुशासन और सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं।

*भाजपा नेताओं की रही विशेष उपस्थिति*
कार्यक्रम की भव्यता को उस समय और अधिक गरिमा मिली जब इसमें भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समापन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संदीप मोहोड़, भाजपा उपाध्यक्ष श्री उज्जवल सिंह चौहान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश बंटी छागानी, भाजपा नेता श्री पंकज नाईक, पार्षद श्री दुर्गेश ऊईके सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

सभी अतिथियों ने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और महायज्ञ की पूर्णाहुति में सहभागिता करते हुए ग्रामवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
*धर्मप्रेमी जनता की उमड़ी भारी भीड़*
इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों की उपस्थिति रही। श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महादेव एवं माँ गायत्री के जयघोष के साथ आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रार्थना की कि भगवान शिव और माँ गायत्री का आशीर्वाद सभी पर बना रहे तथा ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, संस्कार और सकारात्मक चेतना को निरंतर जागृत करते रहें।
