A2Z सभी खबर सभी जिले की

शिवपुरी के अधिवक्ता संजय सक्सेना की नृशंस हत्या का पुरजोर विरोध

प्रदेश में एडव्होकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने संबंधित ज्ञापन सौंपा..



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के आव्हान पर अधिवक्ता संघ मनावर के समस्त अधिवक्तागण 16 फरवरी को न्यायालयीन कार्य से विरत रहे तथा मुख्यमंत्री के नाम एस डी एम कार्यालय में नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा गया।

उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता संघ करेरा जिला शिवपुरी म०प्र० के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की दिनांक 14/02/2026 को अपराधियो द्वारा कोर्ट जाते समय दिन दहाडे गोली मारकर जघन हत्या कर दी गई, जिसकी अधिवक्ता संघ मनावर द्वारा घोर निन्दा की गई। इस घटना से म०प्र० के अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश एवं रोष व्याप्त है। म0प्र0 के अधिवक्तागण अपने आप को असहाय महसुस कर रहे है, जो अत्यंत चिंता का विषय है। म०प्र० के समस्त अधिवक्तागण लंबे समय से अधिवक्ता सुरक्षा के लिये राज्य शासन से एडव्होकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग कर रहे है, परन्तु इस संबंध में अभी तक कोई प्रयास शासन द्वारा नहीं किये गये है, जिसके परिणाम स्वरूप अपराधीयों के हौसले अत्यधिक बढते चले जा रहे है एवं वे लगातार अधिवक्तागण पर हमले कर रहे है, कई अधिवक्ता को अपनी जान गवाना पडी है, प्रदेश के अधिवक्ता में अत्यधिक आकोश एवं रोष व्यक्त है। अधिवक्ता समाज में न्याय का प्रहरी है यदि प्रहरियो पर ही हमले होगे, तो आम नागरिक का कानुन पर से विश्वास उठ जावेगां। इस विषय की गंभीरता को देखते हुये, ठोस कदम उठाते हुये शीघ्र ही एडव्होकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू किया जावे, यदि शिघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाये गये तो अधिवक्ता संघ चरण बद्ध आंदोलन के लिये बाध्य होगा। इस अवसर पर अभिभाषक संघ अध्यक्ष यूसुफ खान, सचिव हिमांशु चंद्र भक्त, एमएस गोस्वामी, रमेश चंद्र अगल्चा, बसंत उदासी, के के सोनी, राजेन्द्र सिसोदिया, व्हाय एस तोमर, मुकेश शर्मा, बद्रीलाल भालके, राहुल जोहरी, प्रभु चौहान सहित समस्त अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!