A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशमथुरा

मैथिल ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह समारोह 11 को

मैथिल ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह समारोह 11 को

मथुरा। अखिल भारतीय श्री ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन आगरा शाखा सभा मथुरा द्वारा आयोजित बैठक में सप्तम आदर्श सामूहिक विवाह समारोह की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम 11 को होगा। सभी कार्य समितियां की कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रिक्त पदों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न करने पर भी चर्चा की गई। शाखा सभा के अध्यक्ष पंडित हीरालाल ने कहा सभी कार्य समितियां अपने अपने कार्यों को सुचारू रूप से पूर्ण करें। शाखा सभा के महामंत्री केएस शर्मा ने कहा कि समाज के सभी लोग इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग करें। बैठक में प्रमुख रूप से मंदिर समिति के अध्यक्ष गया प्रसाद शर्मा, एसके शर्मा, सुरेश चंद व्यास, सोहनलाल शर्मा, अजय शर्मा, हरिओम शर्मा, आरपी मिश्रा, नेमीचंद शर्मा, पीतांबर शर्मा, डॉ. आशीष मिश्र, सुशील पाठक, डोरी लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी केके शर्मा बबलू आदि उपस्थित थे

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button