
झोला में शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। सरकार द्वारा बनाए गए मद्दनिषेध कानून का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतू जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।
जिसके अंतर्गत जिले में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। इसी दौरान स्थानीय पुलिस के द्वारा अरवल मोड़ पर एक संदिग्ध महिला के थैले से देशी शराब बरामद की गई है। शराब के साथ गिरफ्तार महिला तस्कर को आवश्यक अग्रतर कानूनी कार्रवाई हेतू थाना ले गई।