
थानों और चौकियों में क्या होता है एंट्री थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी बताने से कर रहे हैं इनकार
संवाददाता: प्रभाकर मिश्र
कौशांबी। ओवरलोड बालू गिट्टी और मोरम चलवाने के लिए ऐसा लग रहा है कि थाना और चौकी पुलिस ही जिम्मेदार है एक तरफ ओवरलोड वाहनों को पकड़ कर सीज किया जा है और बताया जा रहा है कि ओवरलोड वाहनों को सीज करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है लेकिन ऐसा नहीं लग रहा है अभियान सीज करने के लिए चलाया जा रहा है बल्कि ऐसा लग रहा है कि एंट्री कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बड़े माकूल की बात है की एंट्री होता क्या चीज है जब चौकी प्रभारी कनैली और सराय अकिल थाना प्रभारी से दूर संचार के माध्यम से पूछा गया तो एंट्री के विषय में बताने से इनकार कर रहे हैं जबकि सराय अकिल थाना क्षेत्र के कनैली चौकी के रूपेंद्र नाम का सिपाही बालू से लगदे ट्रैक्टर को अपनी दो पहिया दौड़ा कर पकड़ लिया और कह रहा है कि ट्रैक्टर की एंट्री करवाओ जबकि ट्रैक्टर चालक कह रहा है कि साहब मैं पहली बार लेकर आया हूं इसके बावजूद भी चौकी का सिपाही एंट्री कराने के लिए दबाव बना रहा है एंट्री के लिए दबाव बनाने का मुख्य उद्देश्य यही है की हर माह अच्छी मोटी रकम मिलती है अगर इस ट्रैक्टर वाहन का एंट्री हो जाता है तो अच्छी मोटी रकम आ जायेगी।सवाल उठता है कि अब तक सराय अकिल थाना और कनैली चौकी में कितने ट्रैक्टर और ट्रकों का एंट्री हो चुकी है यह एक बहुत बड़ा जांच का विषय है ।