
करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत धवपोखर गांव में अज्ञात चोरों के द्वारा की गई चोरी

कैमूर जिला के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत धवपोखर गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों के द्वारा एक घर में चोरी मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने अलमारी के दीवार को तोड़कर घर में घुसे घटना के जानकारी तब हुई जब शनिवार के सुबह जवाहिर पांडेय जगे तो उन्होंने देखा कि एक कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है और घर का मेन दरवाजा खुला हुआ चोरों ने बाहर में रखे धान का बोरा और सीढ़ी का सहारा लिया उशिसे अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना का अंजाम देकर फरार हो गए ग्रामीणों के कहने के अनुसार चोरों ने पहले घर के पीछे 10 इंच दीवार में सेंध मारने का कोशिश किया, लेकिन असफल रहे उसके बाद उन लोगों ने दूसरे घर के पीछे बनी अलमारी से रैक को तोड़कर घर में घुश गए पीड़ित ने बताया कि तीन ट्रॉली बैग में रखी करीब 25 साड़ि 10 सूट और पर्स में रखे 6,000 रुपए चुराले गए एक बैग में रखा गहना मंगलसूत्र, झुमका सोने का लॉकेट लगी सिकड़ी लेकर फरार हो गए पीड़ित का कहना है कि तीन लाख रुपए से अधिक का सामान चोरी हुआ है जवाहिर पांडेय ने बताया कि चोरी हुआ सामान उनकी बेटी निधि पांडेय का है घटना की सूचना करमचट थाना को दूरभाष के माध्यम से दी गई इसके बाद करमचट थाना प्रभारी पंकज कुमार तत्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे जहां से चोर का एक शॉल को बरामद किया गया करमचट थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि डॉग स्क्वायड ने शॉल सूंघकर 500 मीटर तक खोजा गया वहीं, फोरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल से कुछ नमूने एकत्रित किए गया है थाना प्रभारी के द्वारा पुष्टि की और कहा कि इस मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है।