

सुंदरकाण्ड के लीला प्रसंगों में मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, बाली वध, लंका में हनुमान,लंका दहन का हुआ मंचन
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामवन रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव के ग्यारहवां दिवस मंचन में, बाली वध, सीता जी की खोज, सम्पाति वानर संवाद, हनुमान सुरसा मिलन, लंका में हनुमान, हनुमान विभीषण वार्ता, अशोक वाटिका में रावण सीता संवाद , हनुमान सीता मिलन, अक्षय कुमार वध, मेघनाथ हनुमान युद्ध, हनुमान रावण संवाद,लंका दहन आदि की रामलीला का मंचन किया गया । बाली के रूप में भुवनेश कटारा रावण के रूप में मुकेश शर्मा मेघनाथ धीरज शर्मा अक्षय कुमार गोपाल शर्मा विभीषण राजेंद्र शर्मा हनुमान जी कुमार विक्रम राम भुवनेश्वर लक्ष्मण इशांत शर्मा सीता गोविंद मंदोदरी नरेंद्र शर्मा लंकिनी भवानी शंकर सेन तारा दामोदर राज सुग्रीव प्रदीप कुमार अंगद अनिल शर्मा जामवंत पवन सोनी संपाति हरिओम खंडेलवाल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई रामलीला मंचन से पूर्व अनिल गुप्ता एडवोकेट, यथार्थ सेवा समिति के पदाधिकारी एवं विपिन गोयल ने आरती उतार कर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया वहीं कामवन रामलीला समिति की ओर से गिरधारी खंडेलवाल एवं खेमराज मातूकी वाले ने आगंतुक महानभावों का स्वागत व अभिनंदन किया।