A2Z सभी खबर सभी जिले की

NEET पेपर लीक पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा: शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, आदिवासियों के विस्थापन पर भी गरजी पांढुरना कांग्रेस”

NEET पेपर लीक पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा: शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, आदिवासियों के विस्थापन पर भी गरजी पांढुरना कांग्रेस”

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष जतन उइके के नेतृत्व में विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा जोगी, सौसर विधायक विजय चौरे, पांढुरना विधायक नीलेश उइके, जनपद पंचायत अध्यक्ष लता तूमड़ाम सहित कांग्रेस एवं उसके सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने दो प्रमुख मुद्दों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। पहला मुद्दा देशभर में सुर्खियों में रहे NEET परीक्षा पेपर लीक का था, जिसमें लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर लगने का आरोप लगाया गया। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, पांढुरना में उनका पुतला दहन किया।

Related Articles


कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली ने देश के करीब 24 लाख विद्यार्थियों के सपनों को तोड़ दिया है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफा दें, National Testing Agency (NTA) को प्रतिबंधित किया जाए और भविष्य में किसी भी परीक्षा में भ्रष्टाचार व धांधली न हो, इसकी ठोस गारंटी दी जाए।
वहीं दूसरा बड़ा मुद्दा केन-बेतवा लिंक परियोजना में आदिवासी परिवारों के संभावित विस्थापन का रहा। कांग्रेस नेताओं ने इसे आदिवासी अस्तित्व और जल-जंगल-जमीन पर हमला बताते हुए कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने चेतावनी दी कि आदिवासियों के हक और जमीन पर किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


इस आंदोलन में जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI, किसान कांग्रेस एवं आदिवासी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, पार्षदगण और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे, जिससे पूरे पांढुरना में राजनीतिक माहौल गर्मा गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!