

सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649
भरतपुर- जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देश पर चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत अटल बंद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर तेजवीर उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद होने की उम्मीद है। पुलिस के अनुसार, घटना तब हुई जब विजय नगर कॉलोनी निवासी हीरालाल (अध्यापक) और राधेश्याम (ठेकेदार), अपने पैतृक गांव मां के दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। उनके पीछे से, सूने पड़े दोनों मकानों को आरोपी ने निशाना बनाया था। आरोपी ने हीरालाल अध्यापक के घर से 82,000 रुपये और राधेश्याम के घर से 75,000 रुपये नकद तथा जेवरात चुराए। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर तकनीकी निगरानी (आई लोकेशन) का इस्तेमाल किया। इसी छानबीन के बाद, आरोपी तेजवीर उर्फ सन्नी पुत्र चंद्रभान निवासी देवनगर, सेवर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, यह मुलजिम घरों में घुसकर चोरी करने का आदी है। पूछताछ के दौरान, आरोपी सन्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात भी कबूल की है। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस का मुख्य लक्ष्य चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरातों और नगदी की बरामदगी करना है। साथ ही, उसके साथियों और अन्य मामलों का भी खुलासा किया जाएगा।