A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

गौकशी के अंदेशे रहते ग्रामीणों व गौरक्षकों ने एक गोवंश को पुलिस के हवाले किया

गौकशी के अंदेशे रहते ग्रामीणों व गौरक्षकों ने एक गोवंश को पुलिस के हवाले किया

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां | कामां पुलिस ने ग्रामीणों व गौसेवकों की सूचना एक गौवंश को गांव सुनहरा से अपने कब्जे में लेकर कलावटा स्थित श्री कृष्ण गौशाला को सुपुर्द किया है।

कामां थाना प्रभारी ताराचंद शर्मा ने बताया कि वीति रात्रि को कामां थाने के गांव सुनहरा के ग्रामीणों व गोरक्षकों से सूचना मिली कि एक गौवंश को कामां थाना के गांव बगीची के निकट से पकड़ा है। सुनहरा गांव के ग्रामीणों व गौ रक्षकों का कहना था कि एक गोवंश को गोकशी के लिए बगीची गांव में छुपा रखा था जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौवंश को अपने कब्जे में लेकर कलावटा स्थित श्री कृष्ण गौशाला में सुपुर्द किया है वहीं इस गोवंश के मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!