A2Z सभी खबर सभी जिले की

आगर मालवा पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

देशभक्ति, एकता और स्वच्छता के संदेश के साथ निकली बाइक रैली

रिपोर्ट – आरिफ खान आगर मालवा

तिरंगा हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है” – पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह

हमारे देश की आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज तिरंगे को गर्व और सम्मान के साथ प्रत्येक घर पर फहराने तथा स्वच्छता के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से, शासन के निर्देशानुसार 11 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान” पूरे जिले में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति, स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इसी क्रम में आज जिला मुख्यालय आगर मालवा में विशाल तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस भव्य रैली को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने पुरानी कृषि उपज मंडी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी विनोद कुमार सिंह

रैली का मार्ग पुराना अस्पताल चौराहा, सरकार वाड़ा, गोपाल मंदिर, नया बाजार, रातड़िया तालाब, झंडा चौक, छावनी चौराहा होते हुए थाना कोतवाली परिसर तक निर्धारित किया गया। पूरे मार्ग में पुलिसकर्मी लहराते तिरंगे के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े व देश भक्ति गीत चलाये गए जिससे नगर में एक अद्भुत उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा।

Related Articles

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा – “तिरंगा हमारे राष्ट्रीय गौरव, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि यह देश सेवा, स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता का संकल्प लेने का अवसर है। हम सभी को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर और स्वच्छता का संदेश देकर इस पर्व को सार्थक बनाना चाहिए।

इस तिरंगा यात्रा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आगर, उप पुलिस अधीक्षक रघुनाथ खातरकर, रक्षित निरीक्षक सपना परमार, थाना प्रभारी कोतवाली शशि उपाध्याय, अजाक थाना प्रभारी यशवंत राव गायकवाड़, सूबेदार जगदीश यादव, जितेंद्र शुक्ला सहित 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

रैली के दौरान शहरवासियों को प्रेरित किया गया कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं, आस-पास स्वच्छता बनाए रखें और स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्ष, उल्लास एवं स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाएं। कार्यक्रम के अंत में थाना कोतवाली परिसर में रैली का समापन हुआ, जहां उपस्थित सभी अधिकारियों ने भारत माता की जयकार के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!