A2Z सभी खबर सभी जिले की

न्यू नीरज स्कूल गिरुडी की छात्रा ने हिंदी विषय में राज्य में प्राप्त किए सर्वाधिक अंक

राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा सम्मानित

न्यू नीरज स्कूल गिरुडी की विद्यार्थी अनिशा यादव पुत्री यादराम यादव निवासी खोहरी ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की उच्च माध्यमिक परीक्षा 2025 में हिंदी विषय में  राज्य में सर्वाधिक 100 अंक प्राप्त कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

अनिशा यादव की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय और पूरे बानसूर क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है। अनिशा ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय प्रबंधन सहित हिंदी व्याख्याता पवन कुमार नारनौलिया को दिया है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!