A2Z सभी खबर सभी जिले की

खुलेआम हत्या से पूरे इलाके के लोगों में भारी दहशत का माहौल

अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी इनपुट्स व संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने की कवायद में जुट गई

खुलेआम हत्या से पूरे इलाके के लोगों में भारी दहशत का माहौल

अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी इनपुट्स व संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने की कवायद में जुट गई

जहानाबाद। जिले के परसबिघा थाना क्षेत्र के डेढ़सैया गांव के समीप बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को अपना निशाना बनाते हुए उसके सिर में गोली मार दी। मृतक की पहचान भेलावार थाना क्षेत्र के चातर गांव निवासी कौशल किशोर शर्मा के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार शहर से किसी काम को निपटाकर अपने घर चातर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने डेढ़सैया गांव के पास उसे रोक लिया और बेहद करीब से उसके सिर में गोली दाग दी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

गोली चलने की आवाज सुनकर और युवक को खून से लथपथ तड़पता देख स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से जख्मी युवक दीपक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने उसकी नब्ज टटोली और उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर और मृतक के गांव में कोहराम मच गया है, वहीं खुलेआम हुई इस हत्या से पूरे इलाके के लोगों में भारी दहशत का माहौल है।

Related Articles

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम अस्पताल और वारदात वाली जगह पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। हालांकि, घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और न ही मृतक के परिजनों या पुलिस प्रशासन की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी इनपुट्स व संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने की कवायद में जुट गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!